राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत में सुधार

2 दिन हल्के बुखार के बाद आज बेहतर महसूस कर रहे हैं सांसद दीपेंद्र. देश-प्रदेश में दीपेंद्र के लिए दुआओं और शुभकानाओं का दौर जारी. दीपेंद्र ने सभी शुभचिंतकों का जताया आभार

चंडीगढ़ :7 सितम्बर: CWC सदस्य और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि 2 दिन हल्के बुखार के बाद आज वो बेहतर महसूस कर रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी दीपेंद्र से फोन पर बात की। दोनों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया।

कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिलने के बाद से ही देश-प्रदेश में लगातार दीपेंद्र के लिए दुआओं का दौर जारी है। सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता लगातार फोन करके उनका हालचाल जान रहे हैं।

दीपेंद्र का कहना है कि तमाम लोगों की दुआ और आशीर्वाद उन्हें लगातार मिल रहे हैं। इसके लिए वो सभी के आभारी हैं। वो जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर लोगों के बीच पहुंचेंगे। फिलहाल वो डॉक्टर्स की सलाह पर तमाम एहतियात बरतते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!