भाजपा मंडल 22 को और अधिक मजबूत करने के लिए किया गया विस्तार: अवि भसीन

चंडीगढ़ 3 सितम्बर 2020।  भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्री अरुण सूद और जिला अध्यक्ष श्री राजिंदर शर्मा जी की सहमति से मंडल 22 का विस्तार किया गया है। जिसमें मंडल 22 को और मजबूत करने के लिए मंडल के हर वर्ग से लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें युवा वर्ग के साथ-साथ महिलाओं, सीनियर सिटीजन, समाज सेवियों एवं आईटी प्रोफेसन से जुड़े लोगों को जोड़ा गया है।

अवि भसीन ने बताया कि मंडल-22 के लोगों में एकता को मजबूत करने तथा विकास के कार्य को संचारू रूप से करने के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस लिए मंडल का विस्तार में हर वर्ग के लोगों को जोड़ा गया है ताकि विकास कार्यों को उनकी जरूरतों को पूरा किया जा सकें। कोई वर्ग छूट ने जाए इसके लिए विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि मंडल 22 में कार्यकारणी सदस्यों का विस्तार करते हुए अंकित नौटियाल, अशोक कुमार तथा देव राजन नेगी को उपाध्यक्ष, विजय चंदला व योगेश पुरी को महासचिव, सुनीता शर्मा, सचिव वंदना बग्गा तथा प्रीत एस धैया को सचिव, कोषाध्यक्ष के रूप में जरनैल सिंह को चुना गया है।

साथ ही कार्यकारी सदस्यों के रूप में अमित गुलाटी, राकेश सिंगला, मोहन लाल वर्मा, प्रदीप कुमार, अनुभव पवार (सोनू), अचला अग्रवाल, माया देवी, संदीप शर्मा, राहुल विसित, चिरंजी लाल, सते सिंह, नीनू भाटिया, तरसेम गोयल, सुभाष राणा, मोहन सिंग वालिया, प्रेम अरोड़ा, हरजीत कौर, शेली शर्मा, अनीता व रेखा को जोड़ा गया है। अवि भसीन ने कहा कि मंडल विस्तार में ऐसे लोगों को भी अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ा गया है जो भाजपा के साथ जुड़े हुए नहीं है। कई ऐसे समाज सेवियों को मंडल के विकास कार्यों में स्थान दिया गया है जो भाजपा के कार्यकर्ता न होते हुए भी जन लोक भलाई एवं विकास कार्यों में मंडल का पूरा सहयोग करेंगे। भसीन ने उम्मीद जताई है कि चुने गए लोग जनता की कसौटी पर खरें उतरेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!