– हीरे-मोती जैसे मेरे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को करेंगे और मजबूत – डॉ. अजय चौटाला

चंडीगढ़, 1 सितंबर। जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का मंगलवार को जगह-जगह पर जोरदार स्वागात हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजय चौटाला को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई दी और संगठन मजबूती के लिए हर समय उनके साथ आगे बढ़ने का भरोसा उन्हें दिलाया। कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला और उन्होंने कहा कि जहां भी उनकी जिम्मेदारी लगाई जाएगी उसे वे बखूबी निभाएंगे। मंगलवार को जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंडीगढ़ से सिरसा जा रहे थे। इस दौरान अंबाला, पिहोवा, कैथल, कलायत, नरवाना, उकलाना, भूना, फतेहाबाद, डिंग, सिरसा में कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रूकवाकर उन्हें फूलमालाएं भेंट कर बधाई दी।

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वैसे तो उनके पास पहले भी जिम्मेदारी थी लेकिन अब पार्टी की ओर से उन्हें यह जो अहम जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता उनके लिए हीरे-मोती के सम्मान है और वे अपने ऐसे मजबूत कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी को प्रत्येक बूथ पर और ज्यादा मजबूत करने के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में मजबूती के साथ विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा अच्छे लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा और हर कार्यकर्ता को पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता की जननायक जनता पार्टी से जो-जो उम्मीदें है उन्हें जेजेपी पूरा करेगी। साथ ही उन्होंने गठबंधन सरकार द्वारा प्रदेश हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि सरकार पूरे पारदर्शी ढंग से कार्य कर रही है।

error: Content is protected !!