सबसे ज्यादा “खेल रत्न” हरियांवियों को : धनंखड़.
खेल रत्न, द्रोणाचार्य आवार्ड, अर्जुन आवार्ड से सम्मानित होंगे हरियाणा के बेटे-बेटियां : धनखड़

चंडीगढ़, 22 अगस्त 2020, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय  खेल पुरस्कारों  में चयनित होने पर  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश मे खेल जगत की बात हो और हरियाणा का जिक्र ना हो यह संभव ही नही । उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेल जगत में देश के रत्न के समान है, इसी बात को अब हरियाणा के बेटे-बेटियों ने खेलों में अपनी प्रतिभा के बलबूते चरितार्थ कर दिया है l आज देश की आबादी का केवल 2 प्रतिशत हिस्सा रखने वाले हरियाणा के बेटे बेटियों ने खेल जगत के सर्वोच्य सम्मान को हासिल करने में अपनी भागीदारी 18 प्रतिशत कर दी है l

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि इस साल खेल रत्न के लिए नाम तय होने के बाद हरियाणा देश में सबसे ज्यादा खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रदेश हो गया है l देश में महाराष्ट्र और हरियाणा के 2019 में एक समान 6 -6 खेल रत्न पुरस्कार थे, परन्तु इस बार के खेल रत्न पुरस्कार के बाद हरियाणा के 8 खिलाडी खेल रत्न से पुरस्कृत हो जाएंगे l उन्होंने कहा कि आज हर हरियाणवी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है l उन्होंने कहा कि खेल रत्न ही नहीं  अर्जुन आवार्ड, द्रोणाचार्य आवार्ड और पर्वतारोहण में नेशनल पुरस्कारों में भी हरियाणवी अपनी भूमिका में कम नहीं है l

खिलाडियों के प्रोहत्सान के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घणा घणा धन्यवाद : धनखड़.
ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को 5 लाख एडवांस दे रही मनोहर सरकार : धनंखड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा सरकार के ओलंपिक व पैरालंपिक्स खेलों में क्वालीफाई होने वाले खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि एडवांस में देने की योजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बहुत बहुत धन्यवाद किया और अपने हरियाणवी अंदाज में “मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घणा घणा धन्यवाद” कहा । बता दे कि शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने ट्विटर से ओलंपिक व पैरालंपिक्स खेलों में क्वालीफाई होने वाले खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि एडवांस में देने की योजना के मंजूर होने की जानकारी दी l

error: Content is protected !!