पीडि़ता की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भिवानी/मुकेश वत्स

 बीती 23 जून को भिवानी निवासी एक महिला ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि अमित वासी जिला सोनीपत से उसकी कार्य के सिलसिले में जान पहचान थी। अमित ने महिला को शादी का झूठा झांसा देता रहा व शादी का झूठा झांसा देकर महिला का यौन शोषण करता रहा। कुछ समय बाद महिला को मालूम हुआ कि आरोपी अमित पहले से ही शादीशुदा है। जिस पर महिला ने अमित से बोलचाल बंद कर दी।

आरोपी अमित ने महिला को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीडि़ता को बदनाम करने की नियत से पीडि़ता की कपड़े बदलते हुए समय की आपत्तिजनक वीडियो बनाई व इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया।

इस बारे पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस बारे छानबीन की। कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए 6 अगस्त को सहायक पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के द्वारा आरोपी अमित को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे जेल भेज दिया। वहीं पीडि़ता की वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में सहायक पुलिस अधीक्षक सिंगला ने बीते कल इस केस में दो अन्य  आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सोमबीर वासी  भिवानी व देशराज वासी सोहना के रूप में हुई है। उपरोक्त दोनों आरोपियों ने महिला की वीडियो को सोशल अकाउंट पर डाला था।

error: Content is protected !!