भिवानी/मुकेश वत्स

 भिवानी जिले में आज मंगलवार को 6 नये कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से 1 देवराला से, 1 कृष्णा कॉलोनी से, 1 सेक्टर 23 से, 1 जवाहर चौक से, 1 राजश्री कॉलोनी से तथा 1 जवाहर नगर कृष्णा कॉलोनी से है। अब जिले में कुल 964 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमें से 860 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 96 एक्टिव केस है। मंगलवार को जिले से 600 सैम्पल लिए जा चुके है। जिले में मंगलवार को 5 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।

सिविल सर्जन डाक्टर जितेन्द्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में मंगलवार को 6 नये कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से 1 देवराला से 34 वर्षिय पुरुष है, जो कि किसान है। इसकी अन्य कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है। एक कृष्णा कॉलोनी से 48 वर्षिय पुरुष है, जिसकी ऑटो मार्किट में दुकान है,  1 सेक्टर 23 से 53 वर्षिय पुरुष है, यह सभी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आया है। एक जवाहर चौक से 50 वर्षिय महिला है, यह सभी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आई है। एक राजश्री कॉलोनी से 51 वर्षिय महिला है, यह सभी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आई है तथा 1 जवाहर नगर कृष्णा कॉलोनी से 42 वर्षिय महिला है, यह सभी पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आई है।

error: Content is protected !!