भिवानी/मुकेश वत्स

 भिवानी जिले में आज शुक्रवार को 10 नये कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से 1 फ्रैडंस कालोनी भिवानी स,े 2 सरोगियान ढ़ाणी से, 2 नजदीक वैश्य सिनियर सैकडंरी स्कूल स,े 1 गांव कैरू से, 1 शान्ति नगर गली-13 से, 1 गांव हालुवास से, 1 गढ़ी मोहोल्ला नजदीक भीष्म हस्पताल से, 1 गांव देवसर से है। अब तक जिले में कुल 916 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 809 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 99 एक्टिव केस है। शुक्रवार को जिले से 550 सैम्पल लिए जा चुके है। आज शुक्रवार को 9 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।

सिविल सर्जन डाक्टर जितेन्द्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में शुक्रवार को 10 नये कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से 1 फ्रैडंस कालोनी भिवानी से 29 वर्षीय व्यक्ति है जो कि गरूग्राम में प्राईवेट कम्पनी में कम्प्यूटर ट्रेंनिग देता है। यह गुरूग्राम से 19 मार्च को भिवानी आया था। यह 7 अगस्त को मनोहरलाल हस्पताल महम गेट भिवानी में अपनी मां के ईलाज के लिए गया था। 1 सरोगियान ढ़ाणी से 48 वर्षीय व्यक्ति है जो कि किरयाना स्टोर का मालिक है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आया है। 2 नजदीक वैश्य सिनियर सैकडंरी स्कूल से 21 वर्षीय लडक़ी व 18 वर्षीय लडक़ी है जो कि विधार्थी है। ये दोनों पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आई है। 1 गांव कैरू से 26 वर्षीय व्यक्ति है जिसका स्थाई पता गांव लम्बौर छोटी तहसील राजगढ़ जिला चूरू है जो कि गुरूग्राम में नौकरी करता है तथा इसकी ससुराल गांव कैरू में है। यह दिनांक 10 अगस्त को कैरू आया था और 12 अगस्त को जाते समय सामान्य हस्पताल भिवानी में अपना सैम्पल दिया था। 1 शान्ति नगर गली न0 13 से 24 वर्षीय लडक़ा है जो कि विधार्थी है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आया है। 1 गांव हालुवास से 76 वर्षीय महिला है जो कि गृहिणी है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आई है। 1 गढ़ी महोल्ला नजदीक भीष्म हस्पताल से 45 वर्षीय व्यक्ति है जो कि बेरोजगार है और घर पर ही रहता है। इसके पड़ोस में कोरोना पॉजिटिव के केस पाए गए है। 1 गांव देवसर से 52 वर्षीय व्यक्ति है जो कि बिजली बोर्ड भिवानी में क्लर्क है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आया है तथा 1 सरोगियान की गली से 28 वर्षीय व्यक्ति है जो कि विधार्थी है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आया है।