भाजपा बूथ नंबर 61 की ओर से पौधारोपण का आयोजन

रमेश गोयत

पंचकूला। भाजपा के म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा के अंतर्गत नाडा साहिब मंडल की ओर से शक्ति केंद्र प्रमुख संजीव देशवाल एवं अरविंद सहगल की देखरेख में हर्बल पार्क सेक्टर 27 पौधों की छबील लगाई गई। जबकि पौधारोपण कार्यक्रम पौधारोण बूथ नंबर 61 के अध्यक्ष जसवीर गोयत की देखरेख में हुआ। बूथ अध्यक्ष जसवीर गोयत की ओर से आयोजित पौधारोपण अभियान के दौरान सेक्टर 26 एवं आसपास के एरिया में पौधे लगाये गये। इस दौरान मुख्य तौर पर नाडा साहिब मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कुलभूषण गोयल, मंडल महामंत्री शेखर चौरसिया पहुंचे।

इस दौरान सभी ने पौधे लगाये। साथ ही लोगों को भी पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया। कुलभूषण गोयल ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा पौधे लगाये जा रहे हैं, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी देवेंद्र रोहिला, शक्ति केंद्र प्रमुख सिद्धार्थ राणा, अरविंद सहगल, सत्यनारायण प्रसाद, संजीव देसवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमरजीत चौधरी, उपाध्यक्ष जसपाल कसाना, हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर 26 के महासचिव मुकेश कुमार, बीएलओ टू आनंद कुमार, अमरिंद्र सिंह, सूर्या, प्रदीप, सतीश कुमार, जसवीर, विकास, मुकेश, कमल किशोर, परमिंद्र बत्रा भी मौजूद थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!