हिसार ,5 अगस्त । मनमोहन  शर्मा 

 कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शहरी महिला जिलाध्यक्ष स्नहेलता निम्बल ने की।

 बैठक में  हरीयाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुधा भारद्वाज के पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल शहरावत व शहरी जिलाध्यक्ष स्नहेलता निम्बल ने फूल माला पहनाकर व बुक्के देकर स्वागत किया। बैठक में जिला हिसार की कार्यकरणी का विस्तार किया।

 उन्होंने निर्मला बड़गुज्जर, अंजू शहरावत को जिला हिसार महिला कांग्रेस महासचिव, मंजू रानी को सचिव, संतोष जून को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर नीलू, मंजू देवी, पूजा,  मुकेश देवी, शांति देवी मोजूद रहे।

error: Content is protected !!