कारसेवक ऋषि प्रकाश शर्मा करेंगे दीपोत्सव का शुभारम्भ

भिवानी/मुकेश वत्स  

अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किये जाने के ऐतिहासिक दिन पर भाजपा द्वारा 501 दीये जला कर दीपोत्सव मनाया जाएगा।  इस बारे में जानकारी देते हुए ओबीसी मोर्चे के प्रदेश महासचिव शंकर धूपड़ ने बताया कि स्थानीय नेहरू पार्क स्थित अमर शहीद मदल लाल ढींगड़ा क ी प्रतिमा के समक्ष दीप जलाएं जाएंगे।

 इस दीपोत्सव पर मुख्य अतिथि पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कार सेवक ऋषि प्रकाश शर्मा होंगे। शर्मा पहला दीप प्रज्जलवित कर इस उत्सव का शुभारम्भ करेंगे। धूपड़ ने बताया कि अदालती फैसले के बाद मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया था। अब कल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार और गौरवमयी बनाने के लिए दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

error: Content is protected !!