भारत सारथी/ऋषि प्रकाश कौशिक

गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला पिछले कई दिनों से किसी भी कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए। आज भाजपा का म्हारा हरियाणा- हरा-भरा हरियाणा अभियान का पूरे प्रदेश कार्यक्रम था, जिसका शुभारंभ पूर्ण हरियाणा में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त अन्य मंत्रियों ने पौधे लगाकर बड़े जोर-शोर से किया। गुरुग्राम में भी यह कार्यक्रम भाजपा की जिला इकाई ने मनाया। लेकिन उस कार्यक्रम में भी जब गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला नहीं दिखाई दिए तो जानकारी जुटाने के प्रयास किए।

जानकारी प्राप्त कर यह ज्ञात हुआ कि पिछले सप्ताह से उनके गले में बहुत दर्द है, जिससे वह बोल नहीं पा रहे हैं। इस कारण वह किसी से मिल भी नहीं रहे हैं और फोन भी नहीं उठा रहे हैं। उनके पीए आरपी सिंह ने बताया कि उनकी सभी जाँच करवा दी गई हैं और वह घर में आराम कर रहे हैं। वर्तमान में स्वास्थ्य ठीक नहीं है। अत: आने वालों से मिल नहीं रहे हैं।

विधायक के अस्वस्थ होने से भाजपा के कार्यक्रमों में उनकी अनुपस्थिति खटकती है और गुरुग्राम के जो व्यक्ति उनके पास अपनी परेशानियों की फरियाद लेकर जाते थे, वे भी व्यथित हैं तथा यह जानकारी प्राप्त करने के बाद जितने भी व्यक्तियों से फोन किया, जिनमें भाजपा के भी थे, नाम तो सभी के लिखना बहुत अधिक हो जाएगा और जनता के भी लोगों से बात की तो सभी का यही कहना था कि हे प्रभु हमारे विधायक को जल्द से जल्द स्वस्थ कर दो और हम भ दिली तौर से भगवान से प्रार्थना करते हैं कि विधायक सुधीर सिंगला को जल्द से जल्द स्वास्थ लाभ दें।

error: Content is protected !!