सैनिकों के सम्मान में तिरंगे को बांधेंगे भाजपा के कार्यकर्ता राखी : अरुण सूद

बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता तिरंगे को बांधेंगे राखी : अरुण सूद
सैनिकों के सम्मान में सभी चंडीगढ़वासी तिरंगे को बांधें राखी : अरुण सूद

चंडीगढ़ 1 अगस्त,2020 :  देश का सैनिकों के सम्मान में 3 अगस्त को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में तिरंगे ध्वज को राखी बांधेंगे और सरहदों की रक्षा में लगे हमारे सैनिकों की रक्षा की दुआएं मांगेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कही।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पार्टी ने पार्टी की उपाध्यक्ष आशा जसवाल और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन को कोआॅर्डिनेटर लगाया है। गौरतलब है कि गत कई वर्षों से पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सीमाओं पर जाकर जवानो को राखी बाँधा करती थी। इस बार कोरोना महामारी के चलते यह निर्णय लिया गया कि सेना के जवानों के सम्मान में तिरंगे झंडे को राखी बाँधी जाए। इसके लिए पार्टी के सभी प्रदेश के पदाधिकारी, जिला, मंडल, मोर्चा, विभाग और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है और सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में इस का आयोजन करेंगे।

बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने समस्त चंडीगढ़वासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ चंदिगढ़वासी भी इस अभियान में भाग लें और अपने घरों में इसी प्रकार से तिरंगे झंडे को राखी बांधे। यह सही मायने में हमारी सेना के जवानो का सम्मान का प्रतीक होगा और इस से हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों का भी मनोबल बढेगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!