पुन्हाना, कृषण आर्य 

शहरी एवं स्थानीय निकाय के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक के बाद रूबीना बेगम ने एक बार फिर नगर पालिका चेयरपर्सन का कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता व प्रदेश की नगर पालिका व नगर परिषद युनियन से मिले सहयोग पर उनका आभार प्रकट किया है। वहीं उपायुक्त पंकज व भाजपा सरकार के सहयोग से नगर पालिका के सभी 15 वार्डों में समान रूप से विकास कराने का दावा किया है।

चेयरपर्सन रूबीना बेगम ने कहा कि नगर पालिका के सभी वार्डों में बिना किसी भेद-भाव के समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। शहर के कच्चें रास्तों को जल्द ही पक्का कराया जाएगा। पिछले कुछ समय से उनके खिलाफ बने पार्षदों के गुट से विकास कार्य प्रभावित हो गए थे, लेकिन अब विकास कार्यों को गति दी जाएगी। नगर पालिका की झूठी शिकायत करने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। जल्द ही जिला उपायुक्त पंकज से मिलकर नगर पालिका में रिक्त पदे जेई, एमई व सचिव की भी नियुक्ति कराई जाएगी, ताकि अधूरे पडे विकास कार्यों को पूरा कराया जा सके। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठा षडयंत्र रचकर अधिकारियों को झूठी शिकायत की गई थी। जिसका पूरी तरह से पर्दाफाश हो चुका है। अधिकारियों से लेकर सरकार को भी सच्चाई का पता लग चुका है। न्याय की लड़ाई में क्षेत्र की जनता के साथ ही प्रदेश की नगर पालिका व परिषद युनियनों ने उनका पूरा साथ दिया। जिसके लिए सभी का हार्दिक आभार प्रकट है।  

error: Content is protected !!