भिवानी/मुकेश वत्स

 भिवानी जिले में मंगलवार को कोरोना का एक नया केस आया है, जबकि दस केस ठीक हुए हैं। नया मिला केस स्थानीय विद्या नगर के सरस्वती मार्ग से है। अब तक जिले में कुल 768 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हंैं, जिसमें से 721 ठीक हो चुके हंै। अब जिले में कोरोना के 42 एक्टिव केस हंै। आज मंगलवार को जिले से 400 सैम्पल लिए जा चुके हंै। जिले में मंगलवार को 10 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।

सिविल सर्जन डाक्टर जितेन्द्र  कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में मंगलवार को एक कोरोना पॉजिटिव का केस सामने आया है, जो कि स्थानीय विद्या नगर पर सरस्वती मार्ग से है, जो 41 वर्षीय महिला चिकित्सक है। महिला चिकित्सक सामान्य हस्पताल भिवानी में प्रसूति रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत है। उनकी अन्य कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है। वह सामान्य हस्पताल भिवानी में पब्लिक ट्रांसमिशन के तहत पॉजिटिव हुई है।

error: Content is protected !!