लगाातार चौथे दिन भारतीय मजदूर संघ की औधोगिक इकाईयों ने ज्ञापन सौप प्रर्दशन किया

आज दिनांक 27.07.2020 को लगाातार चौथे दिन भारतीय मजदूर संघ की औधोगिक इकाईयों जिसमें सरकारी क्षेत्र- रेलवे,पोस्टल,डिफैंस, केन्द्रीय संस्थान, स्थानीय निकाय,राज्य सरकारके कर्मचारियों की युनियनों जिसमें हुडडा कर्मचारी संघ 981, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, हरियाणा, हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, शिक्षा विभाग एजुओसेट चौकीदार पार्ट टाईम कर्मचारी, मिड डे मिल कुक कर्मचारी युनियन, जिला गुरूग्राम 2043, राज्य कर्मचारी संघ हरियाणा, बीएसएनएल कर्मचार संघ, रेलवे कर्मचारी संघ, अनुबंिधत विधुत  कर्मचारी संघ, हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ, पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ, हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारी परिषद, कम्पयूटर प्रोफैशंनल कर्मचारी संघ सहित तमाम सरकारी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी युनियनों के प्रतिनिधियों ने जिलाा उपायुक्त महोदय के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के नाम भारतीय मजदूर संघ के आहवान पर आयोजित सरकार जगाओं सप्ताह के दौरान सयुक्त रूप से  अपनी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौप कर प्रर्दशन किया। प्रर्दशन का नेतृत्व हुडडा कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव यादव ने किया।        
       मीडिया को जारी ब्यान मे हुडडा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सैनी ने कहा कि जिस प्रकार से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग ने हरियाणा सरकार के राज्यस्व को हमेशा भरने का काम किया है, लेकिन आज सरकार की विफल योजनाओं के कारण इस विभाग को भी घाटे में दिखाया जा रहा है, जबकि आज भी गुरूग्राम में हजारो करोड़ की जमाने इस विभाग के पास है।             

 जिला संयोजक सुरेश मलिक ने कहा कि कर्मचारियों की पैंशन ट्रेजरी से दी जाने की मांग संघ के माध्यम से करते है।      

 सुबे सिंह यादव ने कहा कि आज जो 32 सूत्री मांग पत्र संघ के माध्यम से दिया गया है, उन सभी मांगों को सरकार ने जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। सुबे सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में न्यूनतम वेतन 18000 किया जाना चाहिए और 2006 के बाद लगे कर्मचारियों पर पुरानी पैंशन स्कीम लागु की जाएं।     

 ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जुगन सिंह ने कहा कि प्रदेश में 10157 ग्रामीण सफाई कर्मचार है, जिनका वेतन नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की भाति बढ़ाया जाएं। और कर्मचार की साधारण मृत्यु पर 3 लाख रूपयें तथा कार्य पर दुर्घटना होने पर 10 लाख रूपये उसके आश्रितों को दिए जाने चाहिए।               

  शिक्षा विभाग एजुओसेट चौकीदार पार्ट टाईम कर्मचारी, मिड डे मिल कुक कर्मचारी युनियन, जिला गुरूग्राम 2043 के जिला मंत्री मीेश कुमार उज्जीनवाल ने मांग की कि शिक्षा विभाग में कार्यरत पार्ट टाईम सफाई कर्मचारियों को एवं सभी दूसरे पदो ंपर कार्यरत कर्मचारियों को पक्का किया जाएं। साथ ही जब तक उन्हे पक्का नही किया जाता है, तब तक समान काम-समान वेतन का लाभ सभी कर्मचारियों को मिलना चाहिए।       

 इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री विरेन्द्र शर्मा, भवन सन्निर्माण संघ के जिला अध्यक्ष जयदेव कोठड़ा अधिवक्ता, कार्यकर्म के जिला सह संयोजक एवं हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष समय सिंह, भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री योगेश शर्मा, हरियाणा दवा प्रतिनिधी एसोसिएशन के मंत्री रमन सिंह, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय बाली, जिला अध्यक्ष डॉ शक्ति, गुरूग्राम डिपो प्रधान प्रवीन कुमार, हुडडा कर्मचारी संघ से युद्ववीर सिंह, केदार, राजकुमार, कृष्ण गुर्जर, नगर निगम कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार, हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बी.के. शर्मा, शिक्षा विभाग युनियन से मुकेश, दिनेश, रमा, सुनीता देवी, ममता व भारतीय मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी दीपचन्द निमरानिया सहित भारतीय मजदूर संघ से सम्बंिन्धत युनियनों के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!