चंडीगढ़ 26 जुलाई, 2020 : कारगिल युद्ध की 21वीं वर्षगांठ पर देश के वीर सपूतों के अदम्य साहस और कुर्बानी को याद करने और उनको श्रद्धान्जलि देने हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। वर्चुअल रैली को सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल के जे सिंह ने संबोधित किया। इस रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, सांसद किरण खेर, राष्टÑीय परिषद सदस्य संजय टंडन, उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक ,महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, महापौर राजबाला मलिक, वरिष्ठ नेता रघुबीर लाल अरोड़ा सहित पार्टी के पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के संयोजकों सहित सैंकड़ों लोगों वेबेक्स, फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से जुड़ कर आज के मुख्य वक्ता को सुना। इस अवसर पर इस कारगिल युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानो की याद में एक मिनट तक मौनव्रत रख कर उन्हें श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी।

भाजपा चंडीगढ़ द्वारा कारगिल विजय दिवस पर आयोजित वर्चुअल रैली में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए मुख्या वक्ता लेफ्टिनेंट जनरल के जे सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध को जब वो याद करते हैं तो उनके सामने 21 वर्ष पहले के दृश्य ताजा हो जाते है। ये वो ऐसा युद्ध था जो शायद विश्व के इतिहास में इतने ऊँचे स्थान पर पहली बार लड़ा गया था और ऐसा युद्ध था जहाँ दुश्मन चोटी पर बैठ कर हमारी सेना के ऊपर आसानी से प्रहार कर रहा था। इस युद्ध में हमारे देश की सेना के युवा अफसर और जवान शहीद हुए जिनकी आयु सीमा 19 से लेकर 23 वर्ष तक की थी। दरअसल यह युद्ध हमारे देश के युवाओं ने लड़ा और न केवल लड़ा बल्कि सेना के युवा अफसरों ने आगे बढ़ कर इस युद्ध में दुश्मनों के मनोबल को तार तार किया और अपने प्राणों पर खेल कर दुश्मन के दांत खट्टे किये।

error: Content is protected !!