पंचकूला में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 आयोजन

रमेश गोयत

पंचकूला, 26 जुलाई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला खेलों के हब के रूप में विकसित हो रहा है। केंद्रीय खेल और युवा मामले राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 के चौथे संस्करण का आयोजन पंचकूला में करने की घोषणा की है। इसलिए भारत सरकार ने यहां के खेल इन्फ्रास्कचर को ध्यान में रखते हुए खेलो इंडिया यूथ 2021 खेलों की मेजबानी देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह पंचकूला के लिए गौरव की बात है कि इन खेलों में देशभर के लगभग 25 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला में पहले भी इस तरह राष्टÑीय व अंतर्राष्टÑीय स्तर के खेलों का आयोजन करवाया जाता है और इन खेलों से पंचकूला में खेल गतिविधियों में ओर अधिक सुधार होगा।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा का खेलों में योगदान और खेल क्षमता व दक्षता की सराहना करते हुए केंद्रीय खेल और युवा मामले राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का आयोजन पंचकूला में करने की घोषणा की है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 संकट के कारण इस वर्ष च्खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का अगला संस्करण पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के बाद की जाएगी।

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण के आयोजन की जिम्मेदारी हरियाणा को दिये जाने पर केंद्रीय खेल और युवा मामले रा’यमंत्री श्री किरेन रिजीजू एवं केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है।

error: Content is protected !!