भारतीय मजदूर संघ की औधोगिक इकाईयों जिसमें हरियाणा दवा प्रतिनिधी एसोसिएशन,  डिगानिया मेडिकल कर्मचारी युनियन, औधोगिक कर्मचारी संघ एवं इन्जिनियारिंग कर्मचारी संघ के प्रतिनीधियों ने जिला उपायुक्त महोदय के नाम देश के प्रधानमंत्री के नाम भारतीय मजदूर संघ के आहवान पर आयेजित सरकार जगाओं सप्ताह के दौरान सयुक्त रूप से  अपनी अपनी युनियनों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौप कर प्रर्दशन किया। प्रर्दशन का नेतृत्व हरियाणा दवा प्रतिनिधी एसोसिएशन के मंत्री रमन शर्मा ने किया।

मीडिया को जारी ब्यान मे  हरियाणा दवा प्रतिनिधी एसोसिएशन के मंत्री रमन शर्मा ने बताया कि  आज भारतीय मजदूर संघ से सम्बंंिधत  युनियनो ने प्रर्दशन कर अपनी मांगों को लेकर 33 सूत्री मांगपत्र का ज्ञापन सौपा है। रमन शर्मा  ने कहा कि जिस प्रकार से सरकारे श्रम कानूनो को ख्रत्म करके पूुजीपतियों को बढावा दे रही है, इससे प्रदेश के सभी कर्मचारियों में बुरी संदेश जा रहा है।  जिस प्रकार से कम्पनिया प्राईवेट सैक्टर के कर्मचारियो ंका शोषण कर रही है, उसमें भी सरकार का इशारा है।  कर्मचारियों से 12-15 घंटे काम करवाया जा रही है और तनख्वहा व देसरे भत्तो में कटौती की जा रही है, उसका कर्मचारियों में भारी रोष है। साथ ही आज कर्मचारियो ंकी यह स्थिति हो गई है कि उसे यह नही पता कि कब उसको नौकरी से निकाल दिया जाएं।                                           

डिगानिया मेडिकल कर्मचारी युनियन के प्रधान रवि कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों की सैलरी व भते कम्पनीयों ने काटे है और साथ ही बहुत से कर्मचारियो की छटनी भी की गई है, जिसका सभी कर्मचारी मिलकर विरोध करते है और सरकार से मांग करते है कि लॉकडाउन के दौरान जिन कर्मचारियो की छटनी की गई है, उनको वापिस नौकरी पर लगाने के लिए सरकार  कम्पनियो के मालिको को आदेश जारी करे कि  उन सभी की बहाली की जाएं।         

औधोगिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाएं और सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर प्राईवेट सैक्अर के कर्मचारियों को भी 20 प्रतिशत बोनस दिया जाए। नवीन कुमार ने का कि सरकारी विभाग की तर्ज पर प्राईवेट सैक्टर के कर्मचारियों को भी मेडिकल और कैजुअल छुटटी दी जाएं।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री विरेन्द्र शर्मा, भरतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बालकिशन हुडडा, कार्यकर्म के जिला सह संयोजक एवं हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष समय सिंह जी, भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री योगेश शर्मा, हरियाणा दवा प्रतिनिधी एसोसिएशन के प्रधान इमरान, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम कुमार, गुरूग्राम के संगठन सचिव सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, सह सचिव नीरज शर्मा, डिगानिया से यतेन्द्र, नितीन, राजकिशोर, भारतीय मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी दीपचन्द निमरानिया सहित भारतीय मजदूर संघ से सम्बंिधत युनियनों के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

error: Content is protected !!