इनेलो उठाऐगी विधानसभा सत्र में पीटीआई बहाली का मुददा: बडवा

भिवानी/शशी कौशिक

 अपनी बहाली की मांग को लेकर स्थानीय लघु सचिवालय के बाहर चल रहे हरियाणा शारीरिक शिक्षकों के धरने का इनेलो ने समर्थन किया व उनके बीच बैठकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया। हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा धरने का नेतृत्व कर रहे थे।

इनेलो पूर्व विधायक ओम प्रकाश बडवा, राज सिंह गागड़वास, अधिवक्ता दिलबाग सिंह, ओम प्रकाश कडवासरा, युवा प्रदेश महासचिव संजय नम्बरदार प्रेम नगर, रण सिंह श्योराण प्रधान कर्मचारी प्रकोष्ठ इनेलो, राजेंद्र सिंह लोहानी जिला प्रधान किसान सैल, नरेंद्र राज गागड़वास जिला पार्षद, रवि महमिया ने कहा कि जब इनेलो की सरकार सत्ता में थी तो सभी कर्मचारियों को रोजगार दिया गया था। सभी वर्ग उनके द्वारा करवाए गए कार्यकाल से खुश थे। लेकिन मौजूदा सरकार ने कर्मचारियों को हटाने का काम किया है। आज सभी वर्ग उनकी नीतियों से नाखुश हैं। प्रदेश के किसानों का भी बुरा हाल है। उनकों समय पर कोई सुविधा मुहैया नहीं करवाई हैं केवल झूठी वाह वाही लूट रही है। उन्होंने कहा कि जब भी विधानसभा सत्र चलेगा तो इनेलो वर्ष 2010 में लगे 1983 पीटीआई का मामला उठाऐंगे। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी सुध नहीं ली तो इनेलो उनके साथ मिलकर आंदोलन करेगी।