गुरुग्राम। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा का जन्मदिन मनाया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाइयां दी। इससे पूर्व  कोरोना के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जीएल ने सीमित कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन का केक काटा। अल्सुबह से ही फोन पर उन्हें जन्मदिन के बधाई संदेश मिलने लगे। उनके आवास पर उन्हें शुभकामनाएं देने वाले लोगों का दिनभर तांता लगा रहा एक पौधा – एक परिवार की मुहिम को बढ़ाते हुए जीएल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर 15 पार्ट 2 के पार्क में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर भाजपा अर्जुन मंडल के अध्यक्ष महेश वशिष्ठ, महामंत्री सोमदत्त, शीतला मंडल अध्यक्ष सीता राम सिंघल, सत्येन्द्र राघव, जोगिंदर धनखड़, ओंकार खुराना, राजेश दत्ता, संजय भारद्वाज, चरण जालवाल, प्रवीण खटाना, इशू बाल्मीकि, संजय नासा, देवदत्त, महिपाल थानेदार, परम बक्शी, नेहा वर्मा,   विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलदीप वत्स, महामंत्री योगेश कौशिक, महेंद्र मुनि, आदर्श ब्राह्मण सभा के आरपी कौशिक, मेवात भाजपा के मंत्री लियाकत अली, पार्षद कुलदीप यादव, धर्मवीर सिंह, प्रतीक शर्मा, दीपक चावला, हेमंक श्योराण, ऋषभ गौतम सहित कई  कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

महेश वशिष्ठ ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते उनके जन्मदिन पर पौधारोपण किया गया है। इस बार उनके जन्मदिन पर आयोजित होने वाला सामाजिक समरसता और कवि  सम्मेलन आयोजित नहीं किया गया।