पुनहाना कृष्ण आर्य.

बीती नौ जुलाई को पुन्हाना में आंगनवाड़ी वर्कर रजनी हत्याकांड मामले में पुन्हाना पुलिस ने मृतक महिला के पति प्रेमचंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बीती नौ जुलाई को आंगनवाड़ी वर्कर रजनी की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई थी, ऐसे में घटना के बाद मृतक महिला के ससुराल पक्ष के लोगो ने इसे आत्महत्या बताया।  लेकिन मृतक महिला की बहन, माता-पिता व अन्य परिजनों ने मृतक रजनी की मौत को उसके पति व उनके परिजनों द्वारा एक साजिश के तहत हत्या बताया। जिसके आधार पर पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस ने मृतका की बहन ममता के  बयान पर मृतका के पति, सास, ससुर, देवर, जेठ, जेठानी, नन्द व नंदोई के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, हत्या व मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले को लेकर पुलिस घटना के बाद से कार्यवाही में जुटी हुई थी और गहनता से जांच करते हुए अपनी जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी उसके पति प्रेम चंद को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। 

आपको बता दे कि नूंह निवासी मृतका रजनी और उसकी छोटी बहन ममता का विवाह पुन्हाना निवासी प्रेम चंद व इसके छोटे भाई पंकज के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि दहेज की मांग को लेकर अक्सर दोनों बहनों को परेशान किया जाता था। जिसके चलते छोटी बहन को काफी समय से छोड़ा भी हुआ था। जिसके कारण ही मृतका रजनी का घर मे भी अक्सर झगड़े होते थे। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर आपस मे झगड़ा हुआ और घटना यहां तक पहुंच गई। बहरहाल पुलिस मामले को लेकर पूरी तरह बारीकियों से जांच में जुटी हुई है। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मामले में संलिप्त एक आरोपी मृतका के पति प्रेम चंद को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे। 

error: Content is protected !!