भिवानी/शशी कौशिक

 भिवानी जिले में कोरोना धीरेधीरे अपने पैर पसार रहा है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग के प्रयास कभी कभी बौने नजर आने लगते हैं। आज जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है, जिसमें से 3 मनान पाना भिवानी से, 1 सिवानी से, 2 कृष्णा कालोनी भिवानी से, 1 विजय नगर से, 2 बावडी गेट से तथा 1 गांव बलकरा जिला दादरी से है। अब तक जिले में कुल 706 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 590 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 111 एक्टिव केस है। शुक्रवार को जिले से 350 सैम्पल लिए जा चुके है। जिले में आज 10 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।

सिविल सर्जन डाक्टर जितेन्द्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में शुक्रवार को 10 कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है जिसमें से 3 मनान पाना भिवानी से जिसमे 63 वर्षीय व्यक्ति 4 वर्षीय लडका तथा 1 वर्षीय लडका जो कि पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आए है। 1 सिवानी से 16 वर्षीय लडका यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आया है। 2 कृष्णा कालोनी भिवानी से 15 वर्षीय लडकी यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आई है जो कि बुटिक का कार्य करती है। 30 वर्षीय व्यक्ति की पत्नी जो कि बुटिक का कार्य करती है जिसके संपर्क मे यह आया है। जो कि सिविल अस्पताल मे अकाउंटैंट के पद पर है। 1 विजय नगर 55 वर्षीय महिला यह गृहणी है इसके पति की हांसी गेट पर किताबो की दुकान है, इसकी कोई अन्य हिस्टरी नहीं है। 2 बावडी गेट से 31 वर्षीय पुरूष तथा 30 वर्षीय महिला ये दोनो पति पत्नी है इसके पति कि स्टील की दुकान है यह सामान के लेन देन के लिए दिल्ली, गुरूग्राम तथा कई अन्य राज्यों मे जाता है। 1 गांव बलकरा जिला दादरी से 60 वर्षीय व्यक्ति है केस को दादरी रैफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!