खुद खाया जहर, अस्पताल में मौत 

भिवानी।  समीप गांव पालुवास में आज एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। एक बीएसएफ के पूर्व जवान ने अपनी पत्नी व पुत्र वधु को तेज धार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। बाद में खुद ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिए।

बीएसएफ जवान को गंभीर अवस्था मे भिवानी के चौधरी बंसीलाल सामान्य हॉस्पिटल में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बाद में जवान की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद भारी पुलिस बल मोके पर पहुंच गया। खुद डीएसपी वीरेंद्र सिंह भी वारदात वाले स्थान पर पहुंचे। उन्होंने घटना का मुआयना किया।

बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते बीएसएफ के जवान ने यह कदम उठाया है। घटना आज दोपहर की है। गांव पलुवास में बीएसएफ के जवान सुखबीर अपने घर मे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि घर मे घरेलू कलह था। आज दोपहर को सुखबीर की पत्नी सुमन घर मे दूध गर्म कर रही थी। खाना बनाने के लिए आटा गूंथा हुआ अभी पड़ा था, तभी सुखबीर ने तेज धार हथियार से पहले सुमन को मारा फिर उसने पुत्र वधु संजू पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया।  सुखबीर द्वारा बार बार वार किए जाने से सुमन व संजू की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में सुखबीर ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि बाद में सुखबीर की भी मौत हो गई।

सुखबीर के परिजनों ने बताया कि सुखबीर ने आज गुस्से में आकर यह कदम उठाया है। सुखबीर के रिश्ते में भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि सुखबीर जमीदार था पहले बीएसएफ में भी था लेकिन फिलहाल उसे वहां की पेंशन भी नही मिलती थी। उन्होंने बताया कि घरेलू कलह के चलते उसने यह कदम उठाया है। सुखबीर का एक बेटा है जो कि पानी का केंटर चलाता है। वह केंटर लेकर गया हुआ था। घर मे एक बूढ़ी मा थी जिसकी उम्र लगभग 100 के आसपास है। उसे सुनाई भी नही देता है। घटना की सूचना के बाद डीएसपी वीरेंद्र सिंह मोके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का मुयाना किया।

जब डीएसपी वीरेंद्र सिंह मोके पर पहुंचे तो वहां दूध उबल उबलते उबलते जमीन और गिर चुका था। गैस जल रहा था जिसे पुलिस ने ही बन्द किया। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का लगता है मामले की जांच की जा रही है।  घटना के बाद ग्रामीणों ने सुखबीर को तड़पता देखा। सुखबीर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर रखा था तथा वह उल्टियां भी कर रहा था। उसे उपचार के लिए सामान्य हॉस्पिटल ले जाया गया। बाद में उसने वहां दम तोड़ दिया।

error: Content is protected !!