भिवानी/शशी कौशिक

 भिवानी जिले में कोरोना की रफ्तार थम नही रही है। आज रविवार को कोरोना के 12 केस पोजिटिव आए। इन 12 कोरोना पॉजिटिव केसोंं में से 2 सिवानी स,े 1 ढ़ाणी जंगा, 1 बैंक कालोनी भिवानी से, 7 हालु बाजार भिवानी से तथा 1 बर्तन बाजार भिवानी से है। अब तक जिले में कुल 643 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमें से 469 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 170 एक्टिव केस है। रविवार को जिले से 200 सैम्पल लिए जा चुके है। जिले में रविवार को 12 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।

सिविल सर्जन डाक्टर जितेन्द्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में रविवार को 12 कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है जिसमें से 2 सिवानी से 47 वर्षीय व्यक्ति जो कि बिहार से भिवानी 29 जून को आया था व 35 वर्षीय व्यक्ति ये दोनों सिवानी मेे फैक्ट्री में कार्य करते है और फैक्ट्री क्वार्टर में ही रहते है। 1 ढ़ाणी जंगा से 32 वर्षीय व्यक्ति जो कि रेलवे पुलिस कलकत्ता में कार्य करता है यह 10 जुलाई को कलकत्ता से भिवानी आया था। 1 बैंक कालोनी भिवानी से 47 वर्षीय व्यक्ति है जो कि अर्बन स्टेट हिसार में ड्राईवर है। यह हिसार से भिवानी आया है। 7 हालु बाजार भिवानी से 43 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरूष, 41 वर्षीय महिला तथा 32 वर्षीय महिला ये पहले से आए कोरोना पोजिटिव के सम्पर्क में आए है। 51 वर्षीय व्यक्ति जो कि सुनार का कार्य करता है।

यह पहले से आए कोरोना पोजिटिव के सम्पर्क में आया है। 5 वर्षीय लडक़ा जो कि विधार्थी है। यह पहले से आए कोरोना पोजिटिव के सम्पर्क में आया है तथा 1 बर्तन बाजार भिवानी से 29 वर्षीय युवक है इसकी बर्तन बाजार में दुकान है इसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है।