हरियाणा सरकार पर 185548 करोड रुपयों कर्जा,
हुडडा के समय था सरकार पर 60293 करोÞ का कर्जा
अधिवक्ता प्रमोद बागडी ने किया आरटीआई लगाकर खुलासा

चंडीगढ़। आरटीआई के तहत प्रदेश सरकार पर कर्जें का खुलाशा हुआ है। आरटीआई के तहत अधिवक्ता प्रमोद बागडी ने हरियाणा सरकार एक बडा खुलहासा किया है। उन्होंने वित विभाग के डिप्टी डारेक्टर के पास आरटीआई लगाकर डिटेल जानकारी लेकर हरियाणा सरकार के विकास कार्यो के कर्ज का पता लगाया है।

जिसमें आज के दिन मनोहर लाल सरकार पर 3 अप्रैल 2020 तक हरियाणा पर 85548 करोड़  का कर्जा  हो गया है। यह सरकार ने प्रोविजन आंकडा उपलब्ध करवाया है। प्रमोद बागडी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकाल में 1999 से जनवरी 2005 तक हरियाणा सरकार पर कर्जा मात्र 15886 करोड रुपए का कर्जा था।

अधिवक्ता ने बताया कि 2005 से लेकर 31 मार्च 2014 तक कांग्रेस पार्टी से चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान 60293 रुपये का हरियाणा सरकार पर विकास कार्यो के नाम पर कर्जा चढाया गया। आरटीआई में खुलासा करते हुए बागडी ने कहा कि मौजूद बीजेपी की खट्टर सरकार ने छह वर्ष के कार्यकाल में विकास के नाम पर 185548 हरियाणा सरकार पर कर्जा चढाने का काम किया। इस शासन काल में सडकों को बार-बार तोड फोड कर दोबारा बनाने का फिजूल खर्चा किया है। इस प्रकार सरकार में प्रदेश स्तर पर कोई बडा प्रोजेक्ट नही लगाया गया तब भी आज सरकार को काफी कर्जे में नीचे लाकर खडा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यह खर्च जनता को उठाने पडे तो प्रत्येक व्यकित को 62 हजार रुपये देकर सरकार का कर्ज उतार सकता है।

  आकडों की डिटेल नीचे

तिथि                 राशि
——————-
31 मार्च 2000      8152 31 मार्च 2001      9276 31 मार्च 2002      11674
31 मार्च 2003      13391 31 मार्च 2004      15886 31 मार्च 2005      17347
31 मार्च 2006      19588 31 मार्च 2007      20486 31 मार्च 2008      20488
31 मार्च 2009      23085 31 मार्च 2010      28794 31 मार्च 2011      34666
31 मार्च 2012      41395 31 मार्च 2013      50657 31 मार्च 2014      60293
31 मार्च 2015      70931 31 मार्च 2016      101709 31 मार्र्च 2017      124603
31 मार्च 2018      139726 31 मार्च 2019      156807 3 अप्रैल 2020      185548

error: Content is protected !!