24 जुलाई से सरकार को जगायेगी भारतीय मजदूर संघ

चंडीगढ़, 9 जुलाई। भारतीय मजदूर संघ की केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर देशभर में 24 जुलाई से 30 जुलाई तक केन्द्र व राज्य की सरकारों की कर्मचारी व श्रमिक विरोधी नीतियों को लेकर सरकार जगाओ अभियान के तहत आंदोलन करने का ऐलान किया है। इस सिलसिले में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा व इससे संबंधित तमाम संगठनों ने प्रदेशभर में जिला स्तर पर आंदोलन के तहत धरने, प्रदर्शन किए जायेंगे।

यह जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, महामंत्री हनुमान गोदारा व वित्त सचिव सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि सरकार जगाओ अभियान के तहत हरियाणा में 24 जुलाई को हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ जिलास्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे व मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन उपायुक्तों के माध्यम से भिजवाने का काम करेंगे। हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक कृष्ण लाल गुर्जर, सह सचिव हवा सिंह मेहला ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर सरकार जगाओ अभियान को लेकर हरियाणा रा’य कर्मचारी संघ व इसके घटकों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर कर दी गई हैं। जिससे केन्द्र व र्प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करके सरकारों को जगाने का काम किया जायेगा।

उन्होंने मांगों बारे बताया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, प्रवासी मजदूरों की समस्याएं, लम्बित वेतन व भत्ते देना, बढ़ती बेरोजगारी और रोजगार छीनना, श्रम कानूनों का निलम्बन व 8 घंटे की बजाए 12 घंटे काम के घंटे बढ़ाना, छंटनी, नीजिकरण व ठेकाप्रथा को समाप्त करना जैसी मुख्य मांगे हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!