भिवानी/मुकेश वत्स।

डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बेहताशा बढौतरी को लेकर सोमवार को कांग्रेसी बिफर गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार बढौतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने शहर में जुलूस निकालकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का तर्क था कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार कम होने के बाद भी आए दिन तेल के कीमतों में बेहताशा बढौतरी हो रही है। बढती तेल की कीमतों के चलते वाहन चालक व किसान खेती से तौबा करने पर मजबूर हो गए है। इस मौके पर कांग्रेसियों ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। सुबह कांग्रेस के भिवानी ब्लाक के कॉर्डिनेटर देवराज मेहता की अगुवाई में प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों व बढ रहे तेल के दामों के विरोध में नारेबाजी की। एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए कॉर्डिनेटर देवराज मेहता ने कहा कि कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद सरकार रेट बढ़ाती जा रही,करोना के कारण कुछ तो पहले व्यापार ठप है,डीज़ल और पेट्रोल के रेट बढऩे से सब चीज महंगी हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है,लेकिन सरकार आए दिन डीजल व पेट्रोल के दामों में बढौतरी कर रही है। यह सारा खेल सरकार की शह पर हो रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरसिंह हलवासिया ने कहा कच्चे तेल पर कांग्रेस के टाइम एक्साइज ड्यूटी कम थीं, बीजेपी सरकार ने इसे बहुत ज्यादा बढ़ा कर तेल के दाम महंगे कर दिए।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस का राज था, तो यही बीजेपी वाले नंगे होकर प्रदर्शन करते थे। आज लगातार तेल के रेट बढ रहे है। उसके बाद भाजपा नेता कुछ बोलते नहीं।

उन्होंने चेतावनी दी कि  आज तो उन्होंने सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया है। अगर सरकार ने तेल की कीमतों को कम नहीं किया तो अनिश्चितकालीन अंादेालन चलाने पर मजबूर होंगे।