भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी बैठक में हुए शामिल  

चंडीगढ़, 25 जून 2020

देश में लोकतान्त्रिक व्यवस्था के लिए काला अध्याय कहा जाने वाला आपातकाल का समय लोगो के जहन में आज भी ताजा है l आज से पैंतालिस साल कोंग्रेस पार्टी ने सत्ता को बचाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को कुचलते हुए देश पर आपातकाल थौप दिया था l उसी काले अध्याय के गवाह रहे प्रदेश में अनेको लोकतंत्र सेनानियों ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से आपातकाल के समय की घटनाओं को याद किया l इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला मुख्य अतिथि, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट वशिष्ठ अतिथि  के रूप में जुड़े l आपातकाल की यादों के साथ लोकतंत्र सेनानियों ने देश की चीनी सीमा पर हमारी सुरक्षा में शहीद हुए बीस जवानों को श्रधांजलि स्वरूप दो मीनिट का मौन भी रखा l    

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आप सब से आपातकाल के समय में हुई यातनाओं और अत्याचारों की घटनाएँ सुनकर शरीर  सिहर उठता है l लोकतंत्र को बचाने के लिए कष्टों और यातनाओं का जो अंतहीन सिलसिला आप सबने सहा है उसको भुलाया नहीं जा सकता l उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह भी है कि ज्यादातर लोकतंत्र सेनानियों जिन्होंने लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपना योगदान दिया आज पैंतालिस वर्ष बाद भी कभी किसी तरह की कोई इच्छा प्रकट नहीं l  निस्वार्थ भाव से देश के लोकतंत्र के लिए यातनाएं सही और अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया l आज बहुत से लोकतंत्र सेनानी हमारे बीच में नहीं है परंतु देश के प्रति उनके समर्पण भाव और उनके जीवन से हमें आज भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है l

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए आप लोगों ने जो भूमिका अदा की है, उसी का परिणाम है कि आज भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे मजबूत और बड़ा लोकतंत्र है l  आप सब के कारण ही  आपातकाल का वह काला अध्याय  समाप्त हो सका, आज की युवा-नौजवान पीढ़ी को आप सबसे प्रेरणा लेनी चाहिए और हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए सर्वस्व बलिदान करने को भी तैयार रहना चाहिए l

बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि आपातकाल का दौर बहुत खतरनाक दौर रहा देश के प्रत्येक नागरिक के लिए यह एक अग्निपरीक्षा के जैसा था l उन्होंने कहा मैं 24 जून को रोहतक में था और 25 जून को देश भर में आपातकाल लग गया l 45 वर्ष होने के बाद भी वे घटनाएं बार-बार आज भी स्मृत हो उठती हैं ।  आज भगवान से केवल यही प्रार्थना है कि ऐसा बुरा समय दोबारा मेरे देश में कभी ना आए l

लोकतंत्र सेनानी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोविंद भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, भजपा प्रदेश महांमत्री संदीप जोशी  समेत अनेक लोकतंत्र सेनानी बैठक में शरीक हुए। बैठक के समापन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने आत्मनिर्भर भारत के लिए चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प भी लोकतंत्र सेनानियों से करवाया।

लोकतंत्र सेनानी संगठन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी कुछ मांगे

लोकतंत्र सेनानी संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपनी कुछ समस्याएं और मांगे भी रखी और उनको शीघ्र अति शीघ्र समाधान तक पहुंचाने की बात कही l  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी आश्वासन दिया कि माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर आप सबकी इन मांगों को शीघ्रता से पूर्ण करने का प्रयास करूंगा l

error: Content is protected !!