विकट परिस्थितियों में करोड़ों रुपए खर्च करके मुख्यमंत्री क्या दे रहे सन्देश: चंद्रमोहन

पंचकूला 15 जून- हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा रविवार को आयोजित जन संवाद वर्चुअल रैली के औचित्य पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोनावायरस रुपी राक्षस से लोग मर रहे हैं और बेरोजगारी अपने चरम पर है ऐसे विकट परिस्थितियों में करोड़ों रुपए खर्च करके मुख्यमंत्री क्या सन्देश देना चाहते हैं। चन्द्र मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए कुछ नहीं है, सिवाय कांग्रेस पार्टी की आलोचना करने के, उन्होंने प्रवासी  मजदूरों की दयनीय हालत के बारे में कुछ नहीं बोला, जिनको आंसू के घूंट पी कर  तिल-तिल कर मरने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें सड़कों पर राम भरोसे मरने के लिए छोड़ दिया गया।

मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि हरियाणा सरकार की अकर्मण्यता के कारण गुरूग्राम से दरभंगा बिहार में 1200 किलो मीटर चला कर अपने बीमार पिता को साईकिल पर ले जाने पर विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खाते में तीन महीने में 500 रूपए यानी लगभग साढ़े पांच रुपए हर रोज औसतन। इसी प्रकार तीन महीने  का अनाज का दावा किया गया है जिसका  औसतन लगभग पांच रुपए हर रोज पड़ता है। मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी की दर नहीं बताई जिसने पिछले 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड दिया है। चन्द्र मोहन ने आरोप लगाया कि यथास्थिति कांग्रेस की नहीं अपितु भाजपा की है, जिसने अपनी सार्थकता खो दी है। विधानसभा चुनाव में 75 पार का नारा देने वाली भाजपा को प्रदेश के लोगों ने औकात दिखला दी और जोड़ तोड़ कर सरकार बनाने पर विवश होना पड़ा। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ही केवल मात्र एक ऐसी राजनैतिक पार्टी है। जिसके शाशनकाल में परमाणु बमों से लेकर हवाई जहाज,संचार क्राति का जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी  को माना गया है।                      

 उन्होंने श्री खट्टर के इस सवाल का जवाब देते हुए कि कांग्रेस पार्टी नए काम को सहन नहीं कर सकती है। यह मुख्यमंत्री की दकियानूसी सोच का परिचायक है। उन्होंने याद दिलाया कि सन् 2014 से पहले जितने भी आविष्कार हुए हैं उन पर कांग्रेस पार्टी की मोहर लगी हुई है। भाजपा की हरियाणा में हालत  बड़ी ही दयनीय हालत रही उसे अपने  अस्तित्व की लड़ाई लडनी पड़ी और केवल मात्र झूठ फरेब के  द्वारा सता हासिल कर ली और सता में आने के पश्चात उन सभी वायदों को भूलकर प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है।  

error: Content is protected !!