नगर निगम की दोनों गौशालाएं श्री चेतनदास संस्थान को की गई हैंडओवर

– नगर निगम गुरुग्राम के सयुंक्त आयुक्त इंद्रजीत कुल्हड़िया एवं हरियाणा गौ सेवा आयोग के सदस्य पूर्ण यादव लोहचब की मौजूदगी में की गई हैंडओवर

गुरुग्राम, 12 जून। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा स्थापित की गई कामधेनु धाम तथा, श्री चेतनदास गौशाला संवर्धन संस्थान संगेल को संचालन हेतु हैंडओवर कर दी गई हैं। 

नगर निगम गुरुग्राम के सयुंक्त आयुक्त इंद्रजीत कुल्हड़िया और हरियाणा गौ सेवा आयोग के पूर्ण यादव लोहचब की मौजूदगी में हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हुई। श्री चेतनदास गौशाला संवर्धन संस्थान संगेल की तरफ से पूण यादव लोहचब ने हैंडओवर लिया, जबकि विष्णु चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रदीप भारद्वाज व अभिमन्यु कुमार उपस्थित थे। 

दोनों गौशालाओ में 2781 पशु हैं : नगर निगम गुरुग्राम द्वारा स्थापित दोनों गौशालाओं में 2781 पशु हैं। इनमें गाय, बैल, बछड़े आदि शामिल हैं। कामधेनु धाम गौशाला में 1460 पशु तथा नन्दीधाम में 1321 पशु हैं। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!