पंचकूला, 07 जून ।  उत्तर भारत के ऐतिहासिक शक्तिपीठ प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला 8 जून सोमवार से नही खुलेगा। 9 तारीख से मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोले जाएंगे। जिसमें मुंडन घाट नही खोले जाएंगे। कोई भी धर्मशालाएं भी नही खोली जाएगी। प्रसाद और भंडारा लगाने पर भी पाबंदी लगी रहेगी। सुबह 6:00 बजे से रात 8:15 बजे तक हो दर्शन सकेगें। श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ई टोकन मिलने के बाद ही दर्शन होगें। 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों और साथ ही गर्भवती महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

पंचकूला में उत्तर भारत के ऐतिहासिक शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी में श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए अब ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाकर आॅनलाइन बुकिंग लेनी होगी। बुकिंग के बाद उन्हें दर्शन का समय मिलेगा और 30 सेकंड में मां के दर्शन करने के बाद घर लौटना होगा। देश भर में कोरोनावायरस के बढ़ते संकट के चलते जिस तरह केंद्र सरकार द्वारा 8 जून से मंदिर खोलने की इजाजत दी गई थी, मगर 9 तारीख से मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोले जाएंगे। उसको मद्देनजर रखते हुए श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बोर्ड के का मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएस यादव ने बताया कि माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला 8 जून सोमवार से नही खुलेगा। 9 तारीख से मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोले जाएंगे। जिसमें मुंडन घाट नही खोले जाएंगे। बोर्ड की वैबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिये लॉगइन आइडी दिया जाएगा और बिना रजिस्ट्रेशन आने वालों को दर्शन नहीं करवाये जायेंगे।

error: Content is protected !!