पंचकूला, 07 जून। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश में घर घर सम्पर्क अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश के 20 लाख घरों में जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक घर में दो दो कार्यकर्ता जाएगें और सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना के साथ जीना सिखाया जाएगा ताकि लोग इस महामारी से भयभीत न होकर अपनी शारीरिक क्षमता में वृद्धि करते हुए पूरी सजगता के साथ कोरोना पर काबू पा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव बारे जागरूक करने के लिए मास्क का प्रयोग करना, दो गज की दूरी बनाए रखना, अपने मोबाईल में आरोग्य सेतू एप अपलोड करना भी इस अभियान की प्राथमिकता है।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष सैक्टर 17 में उनके आवास से सम्पर्क अभियान शुरू करने के बाद बातचीत करते हुए कहा कि पंचकूला हलके में 200 बूथ हैं। हलके में 20 हजार से अधिक घरों में व्यक्तिगत स्तर पर सम्पर्क किया जाएगा और उन्हें सरकार की उपलब्धियों बारे जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार 2.0 का पहला साल, प्रधानमंत्री का पत्र तथा विकासात्मक गतिविधियां की प्रचार सामग्री बांटी जा रही है। यह अभियान लगातार 11 जून तक चलेगा तथा अधिक से अधिक घरों को कवर किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर 100 व्यक्तियों के घरों में सम्पर्क कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र सौंपा जाएगा ताकि जनता सरकार द्वारा किए गए कार्यो से जागरूक हो सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल में एक साल के दौरान ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इनमें अनुच्छेद 370 हटाना, नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019, राम मंदिर के निर्माण का मार्गप्रशस्त, तीन तलाक, करतारपुर गलियारा राष्टÑ को समर्पित, एवं बोडो समझौता आदि शामिल है। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान दीपक शर्मा, महामंत्री हरेन्द्र मलिक, अमित गुप्ता सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!