चंडीगढ़। भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट द्वारा सरकारी कर्मचारी को थप्पड़ मारने, गाली-गलौच व चप्पल मारने के वायरल वीडियो पर अब राजनीति गरमा गई है। भारतीय राष्टÑीय कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के वायरल वीडियो पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक अहंकारी मुख्यमंत्री और एक उनकी चहेती भाजपा नेत्री देखिए किस प्रकार की अहंकारी, तानाशाह व तालिबानी सरकार खट्टर साहब आप चला रहे है।

क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारी अब भाजपा के नेताओं के थप्पड़ खाने के लिए हैं। सुरजेवाला ने कहा कि क्या हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को भाजपा के कार्यकर्ता जाकर पीट कर आएंगे। बेइज्जत करके आएंगे। हरियाणा के कर्मचारियों का कोई मान सम्मान नहीं बचा। उनकी कोई सुरक्षा नहीं बची। इस प्रकार की भाजपा नेताओं के ख़िलाफÞ अगर खट्टर साहब आपने कार्रवाई नहीं की तो साबित हो जाएगा कि यह भाजपा नेत्री व नेता मुख्यमंत्री के इशारे पर सरकारी कर्मचारियों पर हमला बोल रहे हैं जो जनता की सेवा कर रहे हैं। आप वातानुकूलित कमरों में बंद बैठे हैं और जो लोग सेवा कर रहे हैं उनके ऊपर आप के नेता और नेत्री गाली-गलौज और हमला कर रहे हैं।

अफसर की पिटाई करने की घटना की कुलदीप ने की निंदा

कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने बालसमंद मंडी में भाजपा नेत्री द्वारा सरकारी अफसर की पिटाई करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। इससे शर्मनाक बात मुख्यमंत्री के लिए हो ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी अफसर पर हाथ उठाना कानूनी अपराध है। प्रशासन तुरंत भाजपा नेत्री पर एफआईआर दर्ज करके सत्ता के नशे में गुंडागर्दी करने वाले ऐसे लोगों को गिरफ्तार करे। अफसरों को घबराने की जरूरत नहीं, ऐसी गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी।

error: Content is protected !!