तीन दिन में संक्रमित केसों की संख्या हुई 31, तीन दिन पहले मिले थे 15 केस तो अब मिले 11 केस

ईश्वर धामु

भिवानी। भिवानी में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन चिंतित हैं। परन्तु शहर के लोगों पर कोई असर दिखाई नहीं देता। सरकार की ओर से मिली छृूट का लोग नाजायज फायदा उठा रहे हैं। सडक़ पर चलने वाले मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो दुकानदार बंद दुकानों को खोल कर भी लोगों को सामान बेच रहे हैं। जबकि शहर में दुकाने लेफ्ट-राईट के आधार पर खोलने के आदेश हैं। शहर का मजदूर वर्ग को कोरोना की कोई फिक्र नहीं है। परन्तु शिक्षित वर्ग बुरी तरह से भयभीत है।

युवा वर्ग किसी भी पाबंदी को मानने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर भिवानी जिले में कोरोना संक्रमित केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। केवल तीन दिनों में 26 नए केस आ गए हैं। तीन दिन पहले भिवानी में 15 केस पाए गए थे तो बीते कल पांच नए केस आ गए थे। परन्तु आज सोमवार को सुबह पांच केस नए पाए गए। लेकिन शाम होते होते 6 ओर संक्रमित केसों का पता चल गया। लेकिन सुखद जानकारी यह रही कि भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और उनकी बेटी के दोबारा लिए सैम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है।

इसके अलावा शहर के कुसुमेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिन पहले हुए कार्यक्रम में अन्यों के अलावा विधायक सर्राफ ने भी भाग लिया था। आज मंदिर के महंत आचार्य माईनाथ जी महाराज सहित दूसरे लोगों की रिपोर्ट नेगिटिव आने राहत की सांस ली है। मिली जानकारी के अनुसार अब शाम को 6 नए केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडक़म्प मच गया है। सूत्र बताते हैं कि यें सभी 6 केस भिवानी शहर से हैं। सरकारी अस्पताल में कोरोना टीम की बैठक हुई और देर शाम को संक्रमित लोगों को लाने की तैयारी चल रही है। कोरोना संक्रमित लोगों की तेजी से बढ़ रही संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भिवानी में रेड जोन मान लिया है परन्तु जिला प्रशासन ने अभी तक ऐसा नहीं माना है। लॉक डाउन के नियमों की अनुपालना करवाने के लिए भी प्रशासन आपेक्षित सख्ती नहीं बरत रहा है।

यह भी पता चला है कि सत्तासीन भाजपा के स्थानीय प्रभावी नेताओं ने ट्विट करके मुख्यमंत्री मनोहरलाल से भिवानी को अभी अनलॉक न करने का अनुरोध किया है। कुछ भाजपा नेताओं ने तो यंहा तत्काल कफ्र्यु लगाने का भी अनुरोध किया है।

error: Content is protected !!