डाॅ. संदीप कटारिया के काम आदर्श बने – गुड़गावं विधायक

समाजिक संस्था क्राइम रिफाॅर्मर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पुष्पक टाइम्स के प्रधान संपादक डाॅ. संदीप कटारिया को लाॅकडाउन में उनके जनता के लिए किए अतुल्य कार्यों के लिए गुरूग्राम के विधायक सुधीर सिंगला जी ने सम्मानित किया।

डाॅ. कटारिया ने लाॅकडाउन के समय में प्रतिदिन 2000 गरीब व्यक्तियों और प्रवासी मजदूरों को खाने की सुविधा मुहैया कराई और साथ ही गलियों और सेक्टरों को सैनेटाइज कराने का काम भी कराया गया। उन्होंने लोगांे को मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट भी प्रदान की। विधायक सुधीर सिंगला ने डाॅ. कटारिया के किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह समाज के कल्याण हेतु बेहतर प्रयास कर रहे हैं। अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

समय-समय पर सामाजिक कार्यों के लिए डाॅ. कटारिया पुरूस्कृत होते रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की इस विपदा की मुश्किल घड़ी में सभी को एक साथ मिलकर भरसक प्रयास करना चाहिए। तभी इस कोरोना नामक महामारी से लड़ा जा सकता है। डाॅ. कटारिया ने आश्वस्त किया कि वह समाज के कल्याण हेतू हमेशा कार्य करते रहेंगे।  

You May Have Missed

error: Content is protected !!