पूर्व प्रधामंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनमोहन सिंह अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, पूर्व पीएम को रात आठ बजकर 45 मिनट पर अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल उन्हें कार्डियो थोरैरिक वॉर्ड में ऱखा गया है।

मनमोहन सिंह जी 87 साल के हैं। वह दिल के मरीज हैं और वह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे हैं। 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गह (तब ब्रिटिशकालीन भारत, अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में) जन्मे सिंह पंजाब विवि, कैंब्रिज विवि और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं। राजनेता के अलावा वह जाने-माने अर्थशास्त्री, अकैडमीशियन और नौकरशाह रहे हैं। सिंह पद्म विभूषण से सम्मानित किए जा चुके हैं।

error: Content is protected !!