भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कोरोना महामारी के समय में मीडिया की भूमिका को सराहा

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को मीडिया विभाग की एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, करनाल के सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल समेत कई प्रवक्ता, सह प्रवक्ता और पेंलिस्ट वीडियो कोंफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने प्रवक्ता, सह प्रवक्ता और पेंलिस्टो से कोरोना को लेकर वर्तमान हालातों में मीडिया की भूमिका और लॉक डाउन के बारे में चर्चा की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने महामारी के समय में मीडिया की भूमिका को सराहा और कहा कि मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोग हमारे तक सही व सटीक जानकारी पहुंचाकर अतुलनीय काम कर रहे है, उसके लिए वे सब बधाई के पात्र है। इस कठिन समय में अफवाहों को फैलने से रोकने का और सही व दुरुस्त जानकारी सभी तक पहुंचे यह बहुत जरुरी है। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग के कार्यकर्त्ता प्रवक्ता, सह प्रवक्ता और पेंलिस्ट साथी भी मीडिया कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहे है। उन्होंने कहा कोरोना के संदर्भ में सही जानकारी लोगों तक पहुंचे यह भी एक प्रकार से जनसेवा ही है।

error: Content is protected !!