गुरुग्राम में पटाखों की बिक्री की समय सीमा समाप्त, उल्लंघन पर मुकदमे दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घर से काम कराने के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर भी कार्रवाई

गुरुग्राम, 7 नवंबर। जिले में पटाखों की बिक्री की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त उत्तम सिंह के निर्देश पर प्रशासन की अलग-अलग टीमें लगातार जांच कर रही हैं। प्रशासन के अनुसार, शनिवार को भी पटाखों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है।

इसके साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के घर से काम कराने संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की टीमें इन निर्देशों के पालन की निगरानी कर रही हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में कहीं पटाखों की बिक्री होती दिखाई दे या किसी संस्थान में घर से काम कराने संबंधी निर्देशों का उल्लंघन हो रहा हो तो डायल 112 अथवा जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष के नंबर 92897 90948 पर सूचना दें, ताकि संबंधित मामले में कार्रवाई की जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें