धर्मबीर भांगरोला ने संभाला नगर निगम गुरुग्राम के सीनियर डिप्टी मेयर का दायित्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधायक मुकेश शर्मा, विधायक तेजपाल तंवर और मेयर राजरानी मल्होत्रा सहित निगम पार्षदों की मौजूदगी में कराया दायित्व ग्रहण

गुरुग्राम, 30 अक्टूबर। नगर निगम गुरुग्राम के सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला ने शुक्रवार को अपने पद का दायित्व ग्रहण किया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा और निगम पार्षदों व गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में उन्हें दायित्व ग्रहण कराया।

नगर निगम कार्यालय, सेक्टर-34 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धर्मबीर भांगरोला ने सीनियर डिप्टी मेयर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली। उनके दायित्व ग्रहण करने के अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

सीनियर डिप्टी मेयर का पद नगर निगम की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। शहर में विकास कार्यों को गति देने, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के समाधान में जनप्रतिनिधियों का योगदान महत्वपूर्ण है। धर्मबीर भांगरोला के दायित्व ग्रहण करने के साथ ही शहरवासियों की निगाहें नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों पर रहेंगी। सीनियर डिप्टी मेयर के रूप में धर्मबीर भांगरोला की नई जिम्मेदारी से नगर निगम के कार्यों में समन्वय और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने में गति मिलेगी।

कार्यक्रम में निगमायुक्त प्रदीप दहिया, देवेंद्र यादव सिकोहपुर, कृष्ण यादव प्रधान, सीनियर डिप्टी मेयर, मानेसर प्रवीण यादव, राजू यादव भांगरोला, किरोड़ी तंवर भांगरोला, मोनू सैनी (प्रधान, खांडसा मंडी), दिनेश यादव और टीकाराम नंबरदार सहित पार्षदगण, अधिकारीगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें