हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी रहे उपस्थित

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर – हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज यहाँ श्री सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में पद की शपथ दिलाई।

श्री सतीश कुमार ने पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण तथा पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संधवां की उपस्थिति में पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज यहाँ हरियाणा लोक भवन में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ़ फ्यूचर की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव श्री पंकज, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. ए.एस. चावला, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा नवनियुक्त हरियाणा लोक सेवा आयोग अध्यक्ष श्री सतीश कुमार के परिजन भी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें