संविधान पखवाड़े की तैयारियों में जुटे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 8 अक्तूबर – हरियाणा विधान सभा की ओर से नवंबर माह में मनाए जाने वाले संविधान पखवाड़े की तैयारियों को लेकर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को पंचकूला पहुंच इंद्रधनुष ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधान सभा सचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह दहिया, पंचकूला जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा, एचएसवीपी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विस अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली और अधिकारियों को आयोजन को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें