“कोई भी योग्य मतदाता न छूटे”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस

गुरुग्राम में बुधवार को लगाए गए विशेष शिविर में 636 लंबित मामलों की हुई सुनवाई

9 अक्टूबर को भी होगा विशेष शिविर का आयोजन

नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से सुनवाई में उपस्थित होने की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने, प्रभावी मॉनिटरिंग करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

गुरुग्राम, 8 अक्टूबर। हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला में बुधवार को विशेष शिविर आयोजित कर लगभग 636 लंबित मामलों की सुनवाई की गई। गुरुग्राम में SIR के तहत कुल 475477 नोटिस जनरेट किए गए हैं, जिनमें से 7992 मामलों की सुनवाई लंबित है। कुल लंबित मामलों का प्रतिशत 1.68 प्रतिशत है।

9 अक्टूबर तक विशेष शिविर एवं घर-घर सर्वे

नोटिस की सुनवाई समय पर पूरी करने के उद्देश्य से 9 अक्टूबर को विशेष शिविरों एवं घर-घर सर्वे के दौरान संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे। जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुए हैं और जिन्होंने अभी तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वे निर्धारित अवधि में अपने दस्तावेज संबंधित अधिकारियों/बीएलओ के पास जमा करवाएं।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह की ओर से सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को उपलब्ध करवाएं, ताकि सभी योग्य मतदाताओं के नाम 6 नवंबर, 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!