आयुर्वेद दिवस पर तीन स्वास्थ्य शिविर, 614 लोगों को मिला परामर्श

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शीतला माता मंदिर में 221, हसनपुर में 237 और घोषगढ़ में 156 लाभार्थी पहुंचे

गुरुग्राम, 23 सितंबर। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आयुष विभाग गुरुग्राम की ओर से शीतला माता मंदिर और आयुष ग्राम हसनपुर व घोषगढ़ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों स्थानों पर कुल 614 लाभार्थियों को चिकित्सकीय परामर्श मिला। इनमें शीतला माता मंदिर में 221, हसनपुर में 237 और घोषगढ़ में 156 लाभार्थी शामिल थे।

शीतला माता मंदिर में आयोजित शिविर का नेतृत्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी ने किया। यहां लाभार्थियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। रक्तचाप, रक्त शर्करा और हड्डियों के घनत्व की जांच सहित स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और गुड़गांव ग्राम के पार्षद परमिंदर कटारिया उपस्थित रहे।

शिविर में विशेषज्ञों ने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और शारीरिक सक्रियता के बारे में जानकारी दी। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत औषधीय पौधे वितरित किए गए। ‘संजीवनी योग कार्यक्रम’ में 34 लाभार्थियों को योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान कराया गया।

डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि आयुर्वेद रोगों के उपचार के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी मार्ग दिखाता है। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ रखी गई है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!