प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने फहराया संगठन का ध्वज, सैकड़ों युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
रोहतक। भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस रविवार को रोहतक में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लेकर संगठन की संघर्ष एवं सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने भारतीय युवा कांग्रेस का ध्वज फहराकर किया। इसके बाद देश और प्रदेश के युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
युवाओं की आवाज बुलंद रखने का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि युवा कांग्रेस बेरोजगारी, शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसरों और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रत्येक मंच पर मजबूती से उठाएगी। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के साथ ही युवाओं की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति: कटारिया
निशित कटारिया ने कहा, “भारतीय युवा कांग्रेस का इतिहास संघर्ष, सेवा और युवाओं की आवाज को मजबूती देने का रहा है। स्थापना दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि युवाओं से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को पूरी ताकत के साथ उठाएंगे। बेरोजगारी, शिक्षा, रोजगार के अवसर और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को लेकर हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।”
उन्होंने कहा कि देश का युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। युवा कांग्रेस उनके हक और अधिकारों की रक्षा के लिए हर मंच और हर संघर्ष में मजबूती से खड़ी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस जोश और उमंग के साथ मनाया।
इस अवसर पर मोहित मलिक, तन्मय चौधरी, कपिल बुक्कर, अजय हुड्डा और शुभम सैनी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








