आम आदमी पार्टी ने भिवानी जिला संगठन का किया विस्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिवानी (जतिन ) हरियाणा में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हरियाणा आम आदमी पार्टी ने भिवानी जिला संगठन का विस्तार किया है।आप जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र पुनिया ने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कार्यक्षमता, समर्पण एवं संगठन के प्रति योगदान के आधार पर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी निरंतर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है तथा समय-समय पर संगठन का विस्तार भी किया जाता रहेगा।नवनियुक्त पदाधिकारियों में दलजीत तालू को लोकसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश को डीएनटी जिला अध्यक्ष, राजबीर धनाना को एससी जिला अध्यक्ष तथा भूप सिंह प्रजापति एवं विजय सिंह फौजी को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार कुलदीप खेड़ा, डॉ. रतन घनघस, अशोक हुड्डा, सुरेंद्र बडेसरा, प्रदीप पायल, शीतल शर्मा एवं हर्ष गजवानी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सुरेंद्र डाबला को जिला कोषाध्यक्ष, दीप हिंदुस्तानी को जिला सचिव तथा रमेश कुमार को जिला संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कृष्ण मोहिला, सुरेंद्र स्वामी, डॉ. सुरेश शास्त्री, सतबीर धनाना एवं नंद किशोर गुप्ता को जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।इसके अलावा हवा सिंह को विधानसभा अध्यक्ष, सुरेश फौजी, सोनू कुहाड़, मोहित राजपूत एवं अजीत जैन को विधानसभा उपाध्यक्ष तथा अजमेर फौजी, अंकित शर्मा एवं कुलदीप पांचाल को विधानसभा संयुक्त सचिव बनाया गया है।ब्लॉक स्तर पर बलजीत ढाका सांगा, परवीन खटक, दीपक धानी माहू, गुलाब सिंह देवराला, अशोक शर्मा, कुलदीप जांगड़ा, सुनील कुमार एवं इंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. दयानंद कैरू एवं जय भगवान को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी क्रम में रवि खटक एवं नरेंद्र सिंह को सर्किल प्रभारी, पूनम देवी सोमबीर, महान सिंह सरपंच, आजाद एवं काशी राम को ग्राम सचिव तथा जोगीराम को सिवानी सर्किल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भिवानी प्रभारी भीम सिंह महेशवाल एवं मीडिया प्रभारी राजा चांगिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!