मुख्यमंत्री ने मोहन लाल बड़ौली को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन का कार्यभार ग्रहण कराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 27 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के नवनियुक्त चेयरमैन श्री मोहन लाल बड़ौली को उनके पद का कार्यभार ग्रहण कराया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री मोहन लाल बड़ौली को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने प्रशासनिक एवं संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के बल पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री बड़ौली जनहित और प्रदेश के विकास से जुड़े उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!