‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत रोज लैंड पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा अलगाव एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचाव का दिया संदेश

गुरुग्राम, 27 जुलाई। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा संचालित “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत सेक्टर-33 स्थित रोज लैंड पब्लिक स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्रोत स्तर पर कचरा अलगाव, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी तथा बुलंद आवाज़ वेलफेयर सोसाइटी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंका यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक परिवार घर से ही गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक एवं सैनिटरी कचरे को अलग अलग करे और स्वच्छता को अपनी आदत बनाए, तो हम एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर गुरुग्राम का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ गुरुग्राम के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशिका मधुबाला, अभिषेक गोयल, प्राचार्या पूनम शर्मा, वाइस प्रिंसिपल सीमा शर्मा, नगर निगम के सहायक सफाई निरीक्षक महेश, दिनेश एवं राहुल, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!