ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शनिवार से शुरू होंगे वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

9 अगस्त को किरण चोपड़ा की अध्यक्षता में मनाया जाएगा क्लब का वार्षिकोत्सव

गुरुग्राम। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुडग़ांव शाखा की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को सेक्टर-14 आईडीसी स्थित कार्यालय-72 में संस्था के प्रधान एवं फोरबा चेयरमैन धर्मसागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्लब की आगामी गतिविधियों और वार्षिक समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

क्लब प्रधान धर्मसागर एवं मंच संचालक डीएन कवातरा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 25 जुलाई शनिवार को सुबह 11 बजे सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रस्तुतियां देंगे।

उन्होंने बताया कि 9 अगस्त रविवार को सेक्टर-7 स्थित आर्य समाज मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्लब का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन एवं पंजाब केसरी समाचार पत्र की डायरेक्टर श्रीमती किरण चोपड़ा जी की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर 26 जुलाई रविवार दोपहर 12 बजे सेक्टर-4 सामुदायिक भवन में रिहर्सल आयोजित की जाएगी। बैठक में एमआर कुमार ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर ग्रीवेंश कमेटी के सदस्य रमेश वशिष्ठ, मधु शर्मा, शीतल चावला, एसके गाबा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!