*छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए लाठी और गिरफ्तारी का सहारा ले रही भाजपा, लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी : संजय दत्त*
*छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए दमन नहीं, जवाबदेही जरूरी : संजय दत्त*
*जुल्म की हर कार्रवाई जनआंदोलन की आग को और भड़काएगी : राव नरेंद्र सिंह*

पंचकूला/चंडीगढ़। देशभर के छात्रों की न्यायोचित मांगों के समर्थन में चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज तथा पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसदों, नेताओं एवं छात्रों के विरुद्ध की गई दमनात्मक और बर्बर कार्रवाई के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय का जोरदार घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया।

हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी श्री संजय दत्त के मार्गदर्शन तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए छात्रों के साथ हो रहे अन्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर (मोगी नंद पुलिस लाइन)भेज दिया।थाना परिसर में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार नारेबाजी की।
हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी श्री संजय दत्त ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर प्रश्नों का उत्तर देने के बजाय दमन और गिरफ्तारी का रास्ता अपना रही है। शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें।
पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर संसद में तत्काल चर्चा कराई जाए।
छात्रों एवं आंदोलनकारियों के विरुद्ध दर्ज सभी एफआईआर और मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के न्याय, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगी।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार यह भ्रम पाल रही है कि लाठीचार्ज, गिरफ्तारियों और दमन से छात्रों की आवाज़ को दबाया जा सकता है, जबकि वास्तविकता यह है कि आंदोलन की यह चिंगारी अब जनआक्रोश की ज्वाला बनकर पूरे देश में फैलने वाली है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी जनविरोधी नीतियों और कारगुजारियों का राजनीतिक परिणाम भुगतना ही पड़ेगा। युवाओं, छात्रों और आम जनता में सरकार के प्रति आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और यही जनआक्रोश लोकतांत्रिक तरीके से अहंकार और तानाशाही की राजनीति को पराजित करेगा।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी तथा भाजपा सरकार के हर दमनात्मक कदम का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान
इस अवसर पर चंद्रमोहन, आफताब अहमद, भारत भूषण बत्रा, गीता भुक्कल, परमवीर सिंह, इंदु राज नरवाल, चंद्र प्रकाश, बलराम डांगी, जस्सी पेटवाड़, देवेंद्र हँस, गोकुल सेतिया, समस्त विधायक, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, लहरी सिंह व अर्जुन सिंह, पंचकूला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय चौहान, अंबाला ग्रामीण के अध्यक्ष दुष्यंत चौहान, अंबाला शहरी के प्रधान पवन अग्रवाल, अंबाला कैंट के अध्यक्ष परविंदर परी, यमुनानगर ग्रामीण के अध्यक्ष नरपाल सिंह, यमुनानगर शहरी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जींद के अध्यक्ष ऋषिपाल, रविन्द्र रावल, अग्रणी संगठनों एवं विभागों के पदाधिकारी तथा सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।








