शक्ति केंद्रों पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़े नेताओं के भोजन करने से संगठन को मिली नई उर्जा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने पिंजौर मंडल के शक्ति केंद्र मानकपुर, प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने गन्नौर शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया टिफिन

टिफिन बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की

प्रदेश भर के 4729 शक्ति केंद्रों पर भाजपा ने की टिफिन बैठक

चंडीगढ़, 21 जुलाई। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम बढ़ाया। 4729 शक्ति केंद्रों पर प्रदेश भर में एक साथ टिफिन बैठकें हुई। मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, तमाम मंत्री सहित प्रदेश के बड़े नेताओं ने शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करते-करते संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की। बड़े नेताओं के साथ भोजन ने आज पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। इस कवायद से पार्टी के नेताओं में भी संगठनात्मक शक्ति का विस्तार और तेजी से होने की उम्मीद और विश्वास बढ़ गया, वहीं बूथ पर रहकर पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकताओं ने भी बताए गए सभी कार्यों को पार्टी की रीति नीति के अनुसार समय पर कर लेने का आश्वासन अपने नेताओं को दिया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने अपने घर से लाए हुए टिफिन में से भोजन निकाल कर सामने बैठे कार्यकताओं की प्लेट में रखा, तो कार्यकताओं ने भी अपने घर का भोजन अपने मुख्यमंत्री, अपनी प्रदेश अध्यक्ष और बैठक लेने पहुंचे नेताओं को खिलाया। ये एक ऐसा माहौल था, जब छोटे-बड़े नेता का भेद मिट गया। बस सब कार्यकर्ता के रूप में बैठक में उपस्थित रहे और आगे संगठन मजबूती की संरचना बनाई। प्रदेश भर में 12 बजे से तीन बजे तक ये बैठकें चली।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिंजौर में शक्ति केंद्र की बैठक में जहां कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया, वहीं प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता ने सोनीपत जिले के राई में टिफिन बैठक में बूथ स्तर पर 11 लोगों की बूथ समितियां बनाकर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने की बात कही। संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने गन्नौर के शक्ति केंद्र की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से आए तमाम विषयों को रखा।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संवाद और समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 4,729 शक्ति केंद्रों पर हुई इन टिफिन बैठकों के आयोजन से भाजपा ने एक तरह से अपने अब तक किए गए काम की समीक्षा की है। प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने दायित्व वाले कार्यकर्ताओं से कहा है कि धरातल पर स्थिति का सही आंकलन करें ताकि जहां कमी हैं, वहां और बेहतर काम किया जा सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिंजौर मंडल के शक्ति केंद्र मानकपुर के बूथ संख्या 83 में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना-2 के अनुसूचित जाति के दो लाभार्थियों, श्रीमती सरोज और श्रीमती जयंती के घर जाकर उनसे मुलाकात की तथा उनके साथ भोजन भी किया, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता अपने घर से टिफिन लेकर सोनीपत के मुरथल शक्ति केंद्र पर पहुंची और यहां उन्होंने बूथ नंबर 34, 35, 36 और 37 के कार्यकर्ताओं के साथ सह भोज किया। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने भी गन्नौर शक्ति केंद्र पर, कैबिनेट मंत्री डा. कृष्ण बेदी ने पंचकूला सेक्टर 9, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने महेशपुर, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने सेक्टर 21 एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल बड़ौली ने कुण्डी शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया और उनका मार्गदर्शन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पार्टी के साथी कार्यकर्ता के आवास पर हुआ यह संगठनात्मक कार्यक्रम हमारी कार्यपद्धति के अपनेपन का एक सशक्त उदाहरण है। श्री सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनहित के प्रति उनका भाव ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं एवं प्रत्येक परिस्थिति में राष्ट्र एवं समाज के उत्थान की दिशा में चिंतनशील रहते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रत्येक कार्यकर्ता का सबसे बड़ा दायित्व है।

सहभोज से वैचारिक जुड़ाव और अधिक मजबूत होता है: डा. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राजनीति केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक परिवार की तरह मिलकर चलने और हर बूथ स्तर के कार्यकर्ता से सीधा संवाद स्थापित करने का नाम है। उन्होंने कहा कि जब हम सब मिलकर भोजन साझा करते हैं, तो आपसी वैचारिक जुड़ाव और भी अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण, सक्रिय भागीदारी और निरंतर जनसंपर्क से ही संभव होती है।

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि टिफिन बैठकों का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता बढ़ाना तथा सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु का निर्माण करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की कॉलोनियों और गांवों में स्वच्छता, हरियाली और जनभागीदारी को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाएं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज सेवा के प्रहरी हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी भावना के साथ पार्टी जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को निरंतर आगे रही है।

मुरथल शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र प्रमुख दीपक कुमार, उप शक्ति केंद्र प्रमुख धर्म वर्मा, बूथ नंबर 34 के अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह, बूथ नंबर 35 के अध्यक्ष राजेश कुमार, बूथ नंबर 36 के ठेकेदार ठेकेदार, बूथ नंबर 37 के अध्यक्ष वजीर सिंह के अलावा जयपाल, मनबीर, सचिव विरेंद्र सिंह, सोनू वर्मा, मुकेश, नवीन कुमार, साहब सिंह, ओम प्रकाश, ऋतिक, विजेंद्र सैनी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

जबकि मुख्यमंत्री के साथ पिंजौर में कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, मंडलाध्यक्ष श्री हरीश मोंगा, भाजपा बीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सुनील धीमान, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पवन कुमारी, वार्ड पार्षद श्री गुलशन ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!